महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मार्च। गुरूकुल आश्रम कोसरंगी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूवं विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधिति करते हुए डॉ.विमल चोपड़ा ने कहा कि महासमुंद जिले के समीप ग्राम कोसरंगी में हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को बचाए रखने के उद्देश्य से गुरूकुल आश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज की दौर में लोग आधुनिक चाकाचौंध में गुम हो रहे हंै , जिसके कारण उन्हें अपनी पुरातन संस्कृति का ज्ञान नहीं मिल रहा है। आधुनिकता के दौर में हिन्दू संस्कृति एवं धर्म को बचाने का प्रयास कोसरंगी गुरूकुल आश्रम द्वारा किया जा रहा है, उनके लिए पूरा हिन्दू धर्म कृतज्ञ रहेगा।
डॉ. चोपडा़ ने कहा क जहा एक ओर लोग अपनी धर्म एवं संस्कृति को महत्व न देकर पश्चिमी सभ्यता में लिप्त है वही यह गुरूकुल हिन्दू धर्म एवं संस्कृति प्रतीक बना है। लोग अंग्रेजी माध्यम को महत्व देने के चक्कर में अपनी पुरातन संस्कृत एवं हिन्दी को भूलते जा है। हिन्दूओं की सहिष्णुता एवं विश्वास के साथ खिलवाड़ करने तुले हुए हैं। गरीब व आदिवासी जनता को पैसों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। गुरूकुल आश्रम में केवल जिले के ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के भी दीक्षार्थी यहां पर अध्ययन के लिए आये हुए हैं, जो केवल कोसरंगी ही पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा है। अंत में गुरूकुल आश्रम के दीक्षार्थियों ने पंचयज्य नाट्य कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।