महासमुन्द
कक्षा 10वीं के पेपर के मूल्यांकन के लिए 159 और 12वीं के लिए 92 मूल्यांकनकर्ता को नियुक्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मार्च। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन का काम सोमवार से शुरू हो गया है। इस बार मूल्यांकनकर्ता के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें विद्यार्थी के दिए उत्तर का अंक काटने का कारण भी उन्हें उत्तर पुस्तिका में ही दर्शाना होगा। साथ ही मूल्यांकन के दौरान सामान्य गलतियों से भी मूल्यांकनकर्ता को बचना होगा। यदि उत्तरपुस्तिका की जांच के दौरान 10 फीसदी से अधिक गलती होती है तो माशिमं उन्हें 3 साल के लिए इस कार्य से दूर रख सकता है।
समन्वय केंद्र में मूल्यांकन शुरू होने से पहले अधिकारियों ने मूल्यांकनकर्ताओं को जारी गाइडलाइन को विस्तार से बताया गया। पहले दिन मूल्यांकनकर्ताओं ने सिर्फ 5-5 कॉपियां ही जांची। मालूम हो कि इस बार मूल्यांकनकर्ता को 10वीं और 12वीं के कुल 67640 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करना है। कक्षा 10वीं के पेपर के मूल्यांकन के लिए 159 और 12वीं के लिए 92 मूल्यांकनकर्ता को नियुक्त किया गया है। 10वीं कक्षा के संस्कृति विषय को छोडक़र सभी पेपर की जांच शुरू हो गई है। कक्षा बारहवीं में 9 मुख्य विषय और 4 अन्य विषयों की उत्तरपुस्तिका की जांच शुरू हो र्ग है। इस बार उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के साथ ही शिक्षकों को विषयवार मार्कशीट भी भरना होगा।