महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मार्च। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ग्राम सुकुलबाय में अखंड रामायण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने कहा कि मैंने हमेशा जनता के हित में ही काम किया। वर्ष 1993 से महासमुंद क्षेत्र में 32 स्कूल खुलवाया। जहां-जहां जरूरत है आने वाले समय में हाईस्कूल या हायर सेकंडरी स्कूल खुलवाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा। श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों से नशा से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा से उन्माद फैलता है। जिससे अपनी ही क्षति होती है। युवा नेता दिव्येश चंद्राकर ने कहा कि रामायण रूपी गंगा में गोता लगाकर हम जीवन को धन्य करने का प्रयास करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत के कृषि सभापति अमर अरुण चंद्राकर ने ग्रामवासियों के अनुरोध पर मिडिल स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर करने तथा सीसी रोड के लिए पूरा प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम को सिरपुर के पूर्व सरपंच थनवार यादव, तुमगांव पार्षद विजय बांदे, धर्मेंद्र महोबिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, रवि साहू, थलेंद्र चंद्राकर, गजाधर धीवर, जनार्दन चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य खोरबाहरा राम ध्रुव, भरत ध्रुव, मानसिंह विश्वकर्मा, अनंत सिंह ध्रुव, लेखराम ध्रुव, काशीराम यादव, अमरनाथ यादव, मुकेश यादव, रेवाराम दीवान, गणेश यादव, योगेश दीवान, सेवाराम यादव, अर्जुन सिंह बरिहा, भीखम साहू, पीला राम साहू, जीवन ध्रुव, जीवराखन लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।