महासमुन्द
देखें VIDEO : शॉर्ट सर्किट से मिठाई दुकान में आग, सिलेंडर फटने से विस्फोट
28-Mar-2022 10:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च। आज दोपहर महासमुंद जिले के सराईपाली समीप ग्राम बलौदा के प्रधान स्वीट्स में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। घटना से दुकान में रखे लगभग 5 से 7 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी मिली है कि आग लगने के बाद दुकान में रखे दो एलपीजी गैस सिलेंडर में से एक सिलेंडर के फट जाने से जोरदार विस्फोट हुआ और कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गयी।
बताया जा रहा है कि मिठाई के साथ साथ चाय व हार्डवेयर की दुकान भी इसी कैम्प्स में संचालित है। आग बुझाने के लिए सरायपाली से फायर ब्रिगेड बुलाया गया। पुलिस की टीम भी लगातार आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करती रही। दमकल वाहन के साथ मौजूद बलौदा चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अंतत: आग पर काबू पा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे