महासमुन्द

4 चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
26-Mar-2022 3:01 PM
4 चोरी की बाइक के साथ एक  गिरफ्तार

महासमुंद, 26 मार्च। जिले के सिंघोड़ा थाना स्थित राफेल चौक के पास चार नग चोरी की बाइक के साथ एक युवक को साइबर सेल व सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब एक लाख 20 हजार रुपए की 4 बाइक जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 25 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम परसकोल थाना सिंघोड़ा निवासी गुलाब चंद नायक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राम छुईपाली राफेल चौक के पास ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गुलाब चंद नायक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। बारीकी से पूछताछ हुई तो उन्होंने बाइक को चोरी का होना स्वीकार किया। उन्होंने लॉकडाउन के पूर्व रायपुर में काम करने के दौरान अलग-अलग स्थानों से 4 बाइक चुराना कुबूल किया।

उसकी निशानदेही पर उसके घर से 3 नग बाइक भी जब्त किया गया।
 


अन्य पोस्ट