महासमुन्द
बीज निगम अध्यक्ष ने केडियाडीह में की सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख की घोषणा जिपं सभापति ने भी की 2 लाख की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मार्च। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने ग्राम केडियाडीह में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
अखंड रामायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री चंद्राकर ने ग्रामवासियों के विशेष अनुरोध पर रचनात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों व सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए उक्त राशि आगामी सत्र में देने का वचन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर ने भी उक्त सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने कहा कि रामायण हमें जीने का संपूर्ण मार्ग बताता है। भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात कर हम अपना जीवन सफल कर सकते हैं। हम बुराइयों सेए व्यसनों से दूर रहेंए अच्छाई के रास्ते पर चलें और देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। मुझे आपने जो दायित्व पहले दिए थे उसका भी ईमानदारी से निर्वहन किया और शासन ने जो अब दायित्व दिया है उसे भी उसी तरह पूरा करने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, थनवार यादव, नारायण नामदेव, हीरालाल सेन, खोरबाहरा ध्रुव, शिवकुमार यादव, विजय बांदे, गजाधर धीवर, पीपी पांडे, गंगा प्रसाद ध्रुव, बुद्धालाल ध्रुव, राधेलाल निषाद, छविराम निषाद, जगन्नाथ निषाद, गोवर्धन ध्रुव, पीलाराम, जीवरखन निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।