महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 मार्च। वीर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं अन्य वीरों की याद में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन ग्राम खरोरा महासमुंद स्थित बलिदान स्मारक में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर थे। सीइओ जिला पंचायत एसआलोक, डीएफओ पकंज राजपूत, अनुराग तिवारी, आइएनएस सेवानिवृत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर एवं अन्य अतिथि सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत से की गई। युवराज सिंह चंद्राकर अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन जिला महासमुंद एवं अन्य पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने बलिदानियों की जीवनी एवं समाज कल्याण संबंधित प्रेरणादायक विचार मंच से उद्बोधन किया।
अंत में मुख्य अतिथि कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि उनके गांव से 20 किलोमीटर पर वीर बलिदानी राजगुरू का गांव है। उन्होंने प्रेरणदायक बातें कहीं। यहां जवानों के पराक्रम का चलचित्र दिखाया गया। उसके बाद वीर नारी एवं बलिदानी परिवारजनों का मुख्य अतिथि द्वारा श्रीफल देकर सम्मानित किया एवं कुछ पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों का बलिदान स्मारक निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्मृति प्रतिक देकर मनोबल बढ़ाने हेतु सम्मानीत किया। पुरस्कार वितरण के कड़ी में आइएनएस के बच्चों को कलेक्टर एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। अंत में राज्य सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा अतिथियों को स्मारक का स्मृति प्रतिक देकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
आस्था साहित्य समिति महासमुंद द्वारा वृंदावन विद्यालय इमलीभांठा महासमुंद में बलिदान दिवस 23 मार्च के अवसर पर क्रांतिवीरों का आजादी में योगदान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षाविद केआर चंद्राकर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम आस्था साहित्य समिति अध्यक्ष आनंद तिवारी पौराणिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। परिचर्चा के पूर्व अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। विद्यालय संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने राष्ट्र की जन चेतना का गान वंदेमातरम सुनाया। परिचर्चा में आनंद तिवारी ने कहा कि बलिदानियों का अनुपम बलिदान इतिहास की अमूल्य धरोहर है।