महासमुन्द

8 खिलाडिय़ों का रविवि टीम में चयन
24-Mar-2022 5:58 PM
8 खिलाडिय़ों का रविवि टीम में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 मार्च। जिला हैंडबॉल संघ के आठ पुरुष हैंडबाल खिलाडिय़ों का चयन आल इंडिया रविशंकर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबाल टीम में किया गया है। महासमुंद जिला ओलंपिक संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि विगत दिनों पंडित रविशंकर हैंडबाल विश्वविद्यालय टीम ने जोनपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरी प्रतियोगिता में कास्य पदक प्राप्त किया था।

चयनित आल इंडिया रविशंकर विश्वविद्यालय हैंडबाल टीम में शासकीय महासमुंद वल्लभाचार्य महाविद्यालय से धनंजय चेलक, सागर यादव, कोनन अहमद, त्रिवेंद्र यादव, रोशन यादव, मोनू सिंह, आदित्य साहू, विवेक प्रधान, सभी प्रतिभागी पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए आल इंडिया विश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता कालीकट केरला में 25 मार्च से 29 मार्च तक भाग लेंगे।

चयनित महाविद्यालय महासमुंद के सभी खिलाडिय़ों ने विधायक निवास में महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ सौजन्य भेंट किया। विधायक ने सभी खिलाडिय़ों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने हेतु अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट