महासमुन्द

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
23-Mar-2022 6:49 PM
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरायपाली, 23 मार्च। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी बिहारी अग्रवाल की माता के विगत दिनों निधन पश्चात शोक संतृप्त परिवार को संवेदना व्यक्त करने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित वरिष्ठ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष छत्तरसिंह नायक, जिलाध्यक्ष भाजपा रूपकुमारी चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान, जिला महामंत्री संजय शर्मा, बलौदा मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. प्रकाश पटेल, सक्रिय नेत्री श्रीमती पुष्पलता चौहान आादि उपस्थित होकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

 स्व. गुलाबी का निधन 9 मार्च को हो गया था, विगत वर्ष कोरोना महामारी के समय अपने तिर्थयात्रा के लिए संकलित 11,000 रूपए को गरिबी की सहायता के लिए नगरपालिका सरायपाली को दान स्वरूप दे दिए थे।


अन्य पोस्ट