महासमुन्द

जन चौपाल के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें
23-Mar-2022 3:02 PM
जन चौपाल के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23 मार्च ।
कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा विधानसभा सत्र के पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सघन रूप से भ्रमण कर प्राथमिकता के साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का मैदानी स्तर पर फीडबैक तथा जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

इसकी तैयारी को लेकर आज समय-सीमा की बैठक में संबंधित विषय की समीक्षा और संभावित फीडबैक बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  एस. आलोक, अपर कलेक्टर  ओ.पी. कोसरिया, डॉं. नेहा कपूर, एसडीएम  भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर क्षीरसागर ने 12 से 14 साल के बच्चों को लगायी जाने वाली कोविड वैक्सीन के बारे में भी जानकारी ली। इसके लिए अलग से बैठक कर पूरा प्लान बनाने के बारे में निर्देशित किया। उन्होंने कहा खरोरा तालाब के सौन्दर्यीकरण और गहरीकरण के साथ ही गर्मी के मद्देनजर लोगों के पेयजल समस्या को दूर करें। इसके लिए सभी हैण्डपम्प, ट्यूबवेल आदि को दुरुस्त करा लें।


अन्य पोस्ट