महासमुन्द
महासमुंद,14 मार्च। रायपुर रोड स्थित दादाबाड़ा में होने वाले श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर आयोजन समिति एवं शहर के नागरिकों तथा महिलाओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें नागरिकों ने आयोजन से जुड़ी अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किए। दादाबाड़ा में रविवार की शाम आयोजित श्रीमद् भगवत कथा आयोजन समिति की बैठक रखी गई। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा व आयोजन से जुड़ी सभी जानकारी मौजूद लोगों को दी। कार्यक्रम स्थल पर वोलेंटियर की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर कार्यालय की स्थापना, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सहित तमाम व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कलश यात्रा निकालने पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में आये सभी ने कथा वाचक के मंच एवं श्रद्धालुओं के लिए लगे विशाल डोम का अवलोकन भी किया। इस दौरान सभी ने कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए अपने अपने स्तर पर लोगों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया।
आयोजन समिति द्वारा आयोजित बैठक में गायत्री परिवार, साहू समाज, ब्राह्मण समाज, राजपूत ठाकुर समाज, कलार समाज, कुर्मी समाज, महाराष्ट्रीयन तेली समाज, बंग समिति, कायस्थ समाज, सोनी समाज, बौद्ध महासभा, सिख समाज, सिंधी समाज सहित विभिन्न समाज प्रमुख एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।