महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 14 मार्च। स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक दुपहिया में 5 किलो गांजा ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन एवं एस डी ओ पी विनोद मिंज के मार्गदर्शन पर अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन करने में अंकुश लगाने हेतु थाना पिथौरा में स्टाफ के द्वारा मादक पदार्थ परिवहन रोकने आने जाने वालों वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इस बीच सुबह साढ़े 9 बजे बार रोड ओव्हर ब्रिज के पास मुखबीर सुचना के आधार पर बसना की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर दो व्यक्ति मोटर सायकल में लेकर आ रहे हैं कि सुचना पर संदिग्ध मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एचके 3248 को रोक कर चेक किया गया, जिसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा अपना नाम मनीष वर्मा परपोड़ी थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा एवं दुसरा प्रशांत चौबे साई मंदिर के पास गुढिय़ारी थाना गुढिय़ारी जिला रायपुर का होना बताया गया।
पुछताछ एवम दुपहिया जांच करने पर मोटर सायकल में सीट के अंदर छुपा कर रखा गया, अवैध गांजा जप्त किया गया। आरोपियों ने बताया कि वे इसकी बिक्री करने ओडिशा से बेमेतरा छ.ग. ले जा रहे थे।
बहरहाल दोनों आरोपियों पर धारा 20(ख) नार. एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस द्वारा कुल 05 किलो गांजा किमत 50000 रूपये एवं परिवहन में उपयोग की जा रही मोटर सायकल, दो नग मोबाईल, एवं नगदी रकम 500 रूपये जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।