महासमुन्द

समय सीमा में आवेदक को सूचना दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया
13-Mar-2022 6:44 PM
  समय सीमा में आवेदक को सूचना दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया

बैतारी महिला सचिव पर 25 हजार जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 13 मार्च। सूचना का अधिकार के अन्तर्गत निधारित समय सीमा में आवेदक को सूचना दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने व अधिनियम की अवहेलना करने पर मुख्य सूचना आयुक्त ने सचिव ग्राम पंचायत बैतारी को 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। उक्त जुर्माना राशि सचिव  वेदमोती चौहान के वेतन से कटौती करके शासकीय कोष में जमा किया जाएगा।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने जनसूचना अधिकारी ग्राम पंचायत बैतारी जपं पिथौरा से 19 सितम्बर 2019 को सूचना आवेदन लगाकर चौदहवें वित्त योजना से संबंधित सूचना दस्तावेज की मांग की थी। समय सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर आवेदक ने 28 अक्टूबर 2019 को सीईओ जनपद पंचायत पिथौरा में प्रथम अपील किया। प्रथम अपील में आवेदक को नि:शुल्क सूचना दस्तावेज प्रदाय कराने का आदेश पारित हुआ।

लंबे समय तक जानकारी नहीं मिलने पर जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी के कायर्शैली से क्षुब्ध होकर आवेदक ने छत्तीसगढ राज्य सूचना आयोग में दिनांक 20 जनवरी 2020 को द्वितीय अपील दायर किया। मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत ने उक्त प्रकरण में दिनांक 22 फरवरी 2022 को सुनवाई में पाया कि अपीलार्थी को समयसीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराया गया। जो सूचना का अधिकार अधिनियम के विपरीत है। इसलिए पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना कराने का आदेश पारित किया। मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा को 25 हजार जुर्माना राशि जनसूचना अधिकारी वेदमोती चैहान के वेतन से वसूल करके नियमानुसार शासकीय कोष में जमा कराये जाने हेतु निदेर्शित किया है। 

सूचना आयोग में सचिव वेदमोती चौहान ने बताया कि वह त्रिस्तरीय पंचायत निवार्चन कार्य की व्यस्तता में थी। इसलिए आवेदक को सूचना दस्तावेज प्रदाय करने में देरी हुआ है। मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत ने जनसूचना अधिकारी के उक्त तर्क को अमान्य किया और अधिनियम के तहत जुर्माना अधिरोपित किया।

 


अन्य पोस्ट