महासमुन्द

सहकारी समितियों के गठन, आर्थिक बचत पर एक दिनी कार्यशाला
13-Mar-2022 6:40 PM
सहकारी समितियों के गठन, आर्थिक बचत पर एक दिनी कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 13 मार्च। कल 12 मार्च को श्याम विद्यया मंदिर बीएड कालेज अयोध्यानगर अतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में दोपहर 2 बजें महिलाओं के आर्थिक विकास में सहकारी संस्थाओं का योगदान और महिलाओं के लिये सहकारी समितियों के गठन एवं आर्थिक बचत विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला सहकारी संघ मर्या. महासमुंद के तत्वाधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक ेव संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के अर्थिक विकास में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलओं के द्वारा संचालित लिज्जत पापड़ का उदाहरण दिया जिसके माध्यम से महिलाओं में आर्थिक विकास हो रहा है। इस अवसर पर राशि महिलांग, ब्रिजेन हीरा बंजार, तारा चंद्राकर, नूतन कुर्रे, सीता डोंडेकर, बी एड कालेज की प्रचार्य अंकिता चंद्राकर, एसआर बंजारे,डॉ  रश्मि चन्द्राकर ने सभा को सम्बोधित किया। बी एड कालेज के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही खुबसूरत नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को जिला सहकारी संघ मर्या.महासमुंद के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रताप चंद महंती, जी एल कौशिक प्रबंधक, के नायक, शीतल साहू, गोकुल सोनवानी,कालेज की छात्र-छात्राओं सहित सहकारिता से जुड़े सैकड़ो लोग उपस्थित थे। सहकारी संघ के अध्यक्ष गुरूवंश सिंग चावला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश बंजारे द्वारा किया गया। 

 


अन्य पोस्ट