महासमुन्द

नेशनल लोक अदालत में 836 मामलों का निराकरण
13-Mar-2022 6:36 PM
नेशनल लोक अदालत में 836 मामलों का निराकरण

महासमुंद, 13 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव मोहम्मद जहांगीर तिगाला ने जानकारी दी है कि गई कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पांण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के अधीन 12 मार्च 2022 दिन शनिवार को जिला न्यायालय महासमुंद एवं तहसील पिथौरा, सरायपाली स्थित सिविल न्यायालयों में कुल 13 खण्डपीठों का गठन कर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

नेशनल लोक अदालत की उक्त सभी खण्डपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयकों के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे। उक्त मामलों के अलावा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधि. की धारा.138 के अधीन परिवाद पर संस्थित मामले, मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामले तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा.135 क के तहत विद्युत चोरी के मामलेए सिविल मामले भी नियत किये गये थे। उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए जिला महासमुंद स्थित विभिन्न न्यायालयों में प्री लिटिगेशन एवं राजस्व न्यायालयों के कुल 15870 प्रकरणों में सुनवाई पश्चात् सुलह एवं समझौता के आधार पर कुल 8768 प्रकरणों का तथा न्यायालयों में लंबित सिविल वाद, दांडिक मामलों, मोटर दुर्घटना दावा इत्यादि के कुल 2315 मामलों में सुनवाई पश्चात् सुलह एवं समझौता के आधार पर 836 मामलों का निराकरण कर आवार्ड पारित किए गए। नेशनल लोक अदालत के सफ ल आयोजन में महासमुंद के अधिवक्ता एवं न्यायालय के कर्मचारियों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ साथ ही ट्रैफिक चालान के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट