महासमुन्द

राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व का विकास-वर्मा
13-Mar-2022 4:32 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व का विकास-वर्मा

रासेयो का सात दिनी संयुक्त मेगा शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 मार्च।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की संगठन व्यवस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय संयुक्त मेगा शिविर का आयोजन हुआ। ग्राम मचेवा में महाविद्यालय छात्रावास में 5 से 11 मार्च तक आयोजित शिविर में स्वयंसेवकों को ज्ञानवर्धक जानकारी मिली। इस सात दिवसीय मेगा शिविर का संचालन जिला संगठक रासेयो एवं शिविर नोडल अधिकारी डॉ. मालती तिवारी व कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविर प्रभारी अजय कुमार राजा ने की।  ग्यारह मार्च को शिविर का समापन समारोह हुआ।

मुख्य अतिथि प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ थे। अध्यक्षता डा. ज्योति पांडेय प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद ने की। विशिष्ट अतिथि डा. नीता बाजपेयी रासेयो कार्यक्रम समन्वयक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डा. सरोज चंद्राकर प्राचार्य इंडियन कालेज आफ  एजुकेशन बेलसोंडा महासमुंद, शेष नारायण गुप्ता महासमुंद मंचस्थ रहे।   

   
अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत नृत्य स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिविर प्रतिवेदन डा. मालती तिवारी शिविर नोडल अधिकारी ने पढ़ा जिसमें चबूतरा निर्माण, रासेयो हर्बल गार्डन व बलिदान स्मृति उद्यान की साफ सफाई कर व्यवस्थित करने, परिसर स्वच्छता, सोख्ता निर्माण आदि परियोजना कार्य के अंतर्गत श्रमकार्य आदि की संक्षिप्त जानकारी दी गई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. केशरी लाल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है, जिससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को पाठ्यक्रम में जोडऩे के लिए छग शासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही। जिससे छात्र छात्राएं एनएसएस के बारे में पाठ्यक्रम में पढ़ सकेंगे। डा. ज्योति पांडेय ने शिविर के सभी कार्यों की सराहना करते हुए सभी शिवरार्थियों को सफल रूप से शिविर का संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दी।
 


अन्य पोस्ट