महासमुन्द
महासमुंद, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा के प्रचण्ड विजय पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा है कि विरोधी दलों को अब देश के जनमाानस के मिजाज को समझने की चेष्टा करनी होगी। श्रीमती चौधरी ने कहा कि सर्वतोमुखी विकास, जनकल्याण, राष्ट्रवाद, नागरिक सुरक्षा, सम्मानपूर्ण जीवनयापन के अवसर, सर्वधर्म समभाव जैसे कार्यों से चार राज्यों में भाजपा की शानदार वापसी इस राजनीतिक सत्य को प्रस्थापित कर रही है।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति की दशा और दिशा में जो सकारात्मक बदलाव लाया है, उसी का नतीजा है कि भाजपा अपने बेहतर प्रदर्शन के सहारे लगातार जन.विश्वास अर्जित कर सत्ता में वापसी कर रही है।
भाजपा के कार्यकर्ता न जीत में मस्त होते हैं और न ही हार में पस्त होते हैं।