महासमुन्द

प्राइवेट स्कूलों में परीक्षाएं मार्च के अंत से, सरकारी स्कूलों में परीक्षा 15 अप्रैल के बाद
10-Mar-2022 6:28 PM
प्राइवेट स्कूलों में परीक्षाएं मार्च के अंत से, सरकारी स्कूलों में परीक्षा 15 अप्रैल के बाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 मार्च। लोकल कक्षाओं की एंडलाइन वार्षिक परीक्षा इस साल ऑफ लाइन होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। प्राइवेट स्कूलों में परीक्षाएं मार्च के अंत से शुरू होंगी, लेकिन सरकारी स्कूलों में परीक्षा 15 अप्रैल के बाद होगी। स्कूल शिक्षा का सत्र बढऩे के कारण इस बार स्थानीय परीक्षा देरी से होगी। बोर्ड परीक्षा के बाद महाविद्यालय व लोकल क्लास की परीक्षा भी इसी मोड पर कराने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर स्कूल प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। इस संबंध में हिमांशु भारतीय का कहना है कि लोकल क्लासेस की एंड लाइन परीक्षा अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगे। स्कूलों में चल रही है ऑफ लाइन पढ़ाई वर्तमान में लोकल कक्षाओं की क्लासेस ऑफ लाइन मोड पर लग रही है। बच्चों को शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। कोर्स तो पूरा हो गया है लेकिन रिवीजन का दौर चल रहा है। ऑनलाइन में पढ़ाई में कुछ बच्चे जुड़ नहीं पाए थे। इसलिए कोर्स का रिविजन चल रहा है। वहीं प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में भी रिविजन चल रहा है।

तैयारी द्व शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारीए बोर्ड परीक्षा के बाद शुरू होंगी स्थानीय परीक्षाएं?

दूसरी ओर मिडलाइन परीक्षा का नहीं आया परिणाम, बेस लाइन परीक्षा का परिणाम आने के बाद शिक्षकों ने कमजोर छात्र-छात्राओं पर फोकस कर उसे मिडलाइन के लिए तैयार किया। लेकिन मिड लाइन परीक्षा में उन बच्चों का परिणाम कैसा रहा यह शिक्षकों को नहीं मालूम। क्योंकि इसका परिणाम अभी तक नहीं आया है। एंड लाइन परीक्षा संपन्न होने के लिए मात्र एक महीने शेष रहे गए हंै। शिक्षकों का कहना है कि ऐसे बच्चों पर पूर्ण रूप से फ ोकस किया जा रहा है। लेकिन बेस लाइन का परिणाम आता तो कमजोरी का और पता चल पता और उन विषयों पर ज्यादा जोर दिया जाता।


अन्य पोस्ट