महासमुन्द

पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारी खुश, व्यापमं परीक्षा शुल्क की माफी पर युवाओं में हर्ष
10-Mar-2022 6:28 PM
 पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारी खुश, व्यापमं परीक्षा शुल्क की माफी पर युवाओं में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 मार्च। बजट में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद जिले के कर्मचारी जश्न मना रहे हैं। राज्य सरकार के बजट का सबसे प्रमुख विषय पुरानी पेंशन योजना की बहाली है। महासमुंद की बात करें तो जिले में करीब 10785 अधिकारी-कर्मचारी हैं, जिन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। ये कर्मचारी 2004 के बाद के राज्य शासन के कर्मचारी बने हैं। प्रदेश में 2004 से राज्य कर्मचारियों का पेंशन तत्कालीन सरकार ने बंद कर दिया था। अब व्यापमं परीक्षा शुल्क की माफी पर युवाओं में हर्ष है। 

मालूम हो कि राज्य सरकार ने महासमुंद के बावनकेरा से खम्हारमुड़ा, बेलपारा तक 1.5 किलोमीटर सक के लिए 30 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग 353 से लभराकला तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 12 के लिए 1 करो 60 लाख रुपए का प्रावधान किया है। तीन सडक़ खोपली से सोनापुटी मार्ग 2 किलोमीटर, कमरौद-चरौदा 3 किलोमीटर मार्ग, पुल-पुलिया सहित और कोमाखान-छूरा मार्ग ग्राम चकचकी से महादेवा मार्ग 3.5 किमी के लिए 70-70 लाख रुपए के हिसाब से 2 करोड़ 10 लाख रखे गए हैं। ग्राम बोंदा से नवापाली 4.5 किलोमीटर मार्ग और पुल-पुलिया के लिए एक करोड़, पालीडीह से कनपला मार्ग 3.5 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित 80 लाख रुपए, बम्हनीडीह से तेलीटुकड़ा मार्ग 3 कलोमीटर और कैना से टेंगनापाली 2 किलोमीटर मार्ग के लिए 70-70 लाख निर्धारित हैं।

इसी तरह भगतदेवरी, सरायपाली से रायगढ़ सीमा मार्ग 5 किलोमीटर पुल पुलिया सहित एकड़ करोड़ 60 लाख की बजट में घोषणा की गई। ग्राम आमाकोनी-चोरभ_ी मार्ग में पुल-पुलिया निर्माण के लिए 50 लाख, डुमरपाली-रामपुर मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 40 लाख रुपए, लमकेनी-भदरपाली मार्ग पर सुरंगी नाला पर पुल निर्माण के लिए 1.5 करोड़, खरोरा-गिधली मार्ग के नाला पर पुल निर्माण के लिए 1 करोड़ और गदहा भाटा-गनेकेर से चिर्राचुंवा पुल निर्माण के लिए 70 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।


अन्य पोस्ट