महासमुन्द
संसदीय सचिव के प्रयास से मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 मार्च। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ बीस लाख 27 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गांवों में विकास कार्यों के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे।
जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके एक करोड़ बीस लाख 27 हजार रुपए की स्वीकृति मिल सकी है। जिसमें ग्राम बरेकेलकला में 23.96 लाख,हाईस्कूल में बोर खनन, साप्ताहिक बाजार में बोर खनन, पूर्व माध्यमिक शाला में आहाता निर्माण, आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण, वार्ड एक से दस तक नाली निर्माण,पांच नग नाडेप टैंक निर्माण, विजय घर से हालर मिल तक सीसी रोड निर्माण, राकेश टंडन घर से प्राथमिक शाला तक सीसी रोड निर्माण, प्रकाश घर से साप्ताहिक बाजार तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम बंबूरडीह में 23.50 लाख की लागत से प्राथमिक शाला भवन में एक शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी में शौचालय, पंचायत भवन में बोर खनन, पंचायत भवन में आहाता निर्माण एवं इंटरलाकिंग कार्य, मंगल भवन से लखन घर तक सीसी रोड सह नाली निर्माण,पीपल चौक से नीम तालाब तक सीसी रोड सह, नाली निर्माण, नाडेप टैंक निर्माण, मनसाराम घर से संतोष घर तक सीसी रोड निर्माण, बंूबरडीह व रामाडबरी में स्ट्रीट लाइट निर्माण, ग्राम अमावश में तालाब में निर्मला घाट निर्माण, वार्ड क्रं 13 में नलकूप खनन, आमा तालाब में पचरी निर्माण, आंबेडकर तालाब में पचरी निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, पूर्व माध्यमिक शाला में इंटरलाकिंग क्रांकीट निर्माण, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आहाता निर्माण, प्राथमिक शाला परिसर से मुख्य सडक़ तक सीसी रोड सह निर्माण, रोशन घर से विष्णु यादव घर तक सीसी रोड सह नाली निर्माण, वार्ड 12 में कचरी पेटी निर्माण, रामप्रसाद सतनामी के घर के सामने कचरा पेटी निर्माण, आंगनबाड़ी भवन में शौचालय निर्माण, वार्ड 14, 13 व 11 में पेटी निर्माण, ग्राम कुकराडीह में 25.43 लाख की लागत से आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण, दस नग नाडेप टैंक, शिव कुमार घर से सीता राम घर तक नाली निर्माण, बुधराम घर से दोडगी नाला तक नाली निर्माण, सालिक घर के पास पुलिया निर्माण, प्राथमिक शाला से अघरिया पारा तक सीसी रोड निर्माण, कांशीरामस घर से दौना घर तक सीसी रोड, कुमार बाड़ी से गौकरण घर तक सीसी रोड निर्माण, स्ट्रीट लाइट निर्माण, ग्राम सिंघनपुर में 23.38 लाख की लागत से तुलसी कोसरिया के घर से आनंद घर तक, आंगनबाड़ी से आनंदी घर तक सीसी रोड निर्माण, प्रवेश द्वार निर्माण व 1320 मीटर नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है।