महासमुन्द

बजट में छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं का समावेश-विनोद
10-Mar-2022 3:27 PM
बजट में छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं का समावेश-विनोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 मार्च।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं का समावेश है। उन्होंने बजट को सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ के विकास को नया आयाम देने वाला बताया।

संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने बुधवार को वर्ष 2022-23 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण और लाकडाउन से जूझ रहे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को बजट में राहत दी गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की। इसके लिए कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। वहीं आमजन को राहत देते हुए किसी भी नए टैक्स को नहीं लाया गया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत अब सात हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। मुुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब प्रदेश के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में मोबाइल एंबुलेंस और दाई-दीदी क्लीनिक का संचालन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट