महासमुन्द

प्रदेश को कर्ज में डूबाने वाला व विकास विरोधी बजट-प्रेम चंद्राकर
10-Mar-2022 3:26 PM
प्रदेश को कर्ज में डूबाने वाला व विकास विरोधी बजट-प्रेम चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 मार्च।
भाजपा नेता प्रेम चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बजट अत्यंत निराशाजनक, प्रदेश को कर्ज में डूबाने वाला व विकास विरोधी है। भूपेश सरकार के बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, उसमें से अधिकांश केंद्र सरकार से मिलने वाले राशि से पूरा होगा ।

प्रति माह 600 करोड़ रुपए ब्याज की राशि पटाने वाला भूपेश सरकार किस आधार पर छत्तीसगढ़ का विकास करेगा प्रश्नचिन्ह है।
जब हम किसी व्यक्ति, समुदाय, समाज, राज्य की चिंताओं के बारे में सोचते हैं तो प्रमुख समस्या के रूप में आज भी रोटी, कपड़ा, मकान और सुरक्षा की समस्या सामने उभरती है। किसी भी लोकतांत्रिक या लोक-कल्याणकारी राज्य का यह प्रथम दायित्व है कि वह नागरिकों की इन आधारभूत जरूरतों को पूरा करे। लेकिन छग की कांग्रेस सरकार द्वारा आबंटित रकम बदइंतजामी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है

जनता निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकते और सार्वजनिक चिकित्सा व्यवस्था पर पूरी तरह आश्रित हैं। महासमुंद में मेडिकल कालेज हेतु  केन्द्र सरकार द्वारा दो साल पहले ही स्वीकृति प्रदान किया गया है लेकिन आज पर्यन्त महासमुंद में मेडिकल कालेज को मान्यात नहीं मिल पाई है।
 


अन्य पोस्ट