महासमुन्द

केरल में अभा हैण्डबॉल विश्वविद्यालयीन स्पर्धा, वल्लभाचार्य कॉलेज का सागर कप्तान नियुक्त
09-Mar-2022 4:42 PM
केरल में अभा हैण्डबॉल विश्वविद्यालयीन स्पर्धा, वल्लभाचार्य कॉलेज का सागर कप्तान नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मार्च। ईस्ट जोन इन्टर युनिवर्सिटी के हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वान्चल युनिवर्सिटी, जौनपुर-उत्तर प्रदेश में 2 से 5 मार्च 2022 तक आयोजित हुआ। उक्त आयोजन में पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की 16 सदस्यीय टीम में महासमुंद पी.जी. कॉलेज से कुल 5 खिलाड़ी चयनित हुए थे। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान लेकर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस टीम में  शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद से सागर यादव-एम.ए.राजनीति, धनंजय चेलक-बी.ए.03, त्रिवेन्द्र यादव-एम.कॉम., रोशन यादव-एम.कॉम., आदित्य साहू-बी.कॉम., मोनू सिंह-बी.ए.02, खिलाड़ी सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि आगामी 25 से 30 मार्च 2022 से कलिकट विश्वविद्यालय-केरल में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में ईस्ट जोन से सम्मिलित होने वाली टॉप चार टीमों में पं.रविशंकर शुक्ल वि.वि. भी सम्मिलित होगी।

वल्लभाचार्य महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि इस टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले महाविद्यालय के खिलाड़ी सागर यादव को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। कांस्य पदक जीतने एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्योति पाण्डेय, प्राध्यापक डॉ. ई.पी. चेलक, अजय कुमार राजा, क्रीडा अधिकारी दिलीप लहरे, कार्यालयीन स्टॉफ  राजेश शर्मा, वेद देवांगन, एन.आई.एस. कोच इमरान अली, एवं स्पोर्ट स्टॉफ  मुकेश पेंदरिया, कपिल पेंदरिया ने बधाई दी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार एवं वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट