महासमुन्द

नई शराब दुकान खुलने का विरोध
09-Mar-2022 4:38 PM
नई शराब दुकान खुलने का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मार्च। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर की अगुवाई में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बागबाहरा में खुलने वाली नई शराब दुकान का विरोध करते हुए पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर नारेबाजी की औऱ मुख्य नगरपालिका अधिकारी से नई शराब दुकान संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने की मांग की।

इस दौरान उदय सिंह चंदेल, भाजपा मंडल महामंत्री पूनम चंद्राकर, सत्तू ताण्डी, नरेंद्र बग्गा, नारायण ताण्डी, भावेश पुरोहित, प्रकाश मानिकपुरी, नीरज सोनी, दुर्गाशंकर दुबे,  नितेश पाण्डेय, प्रकाश पटेल, गगन बघेल, जयकिशन देवांगन, आशीष देवांगन, तुषार चौहान, राजा देवांगन, निलेश वस्त्रकार, लुक्रांत साहू, निमेश क्लाइव, जसवंत साहू, दुर्गेश राजपूत व जीवन यादव के साथ अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट