महासमुन्द

अधिवक्ता संघ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया आंदोलन
09-Mar-2022 4:35 PM
अधिवक्ता संघ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ  किया आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरायपाली, 9 मार्च। सरायपाली अधिवक्ता संघ ने जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अधिवक्ताओं पर की गई झूठी एफआईआर के खिलाफ आंदोलन किया। अधिवक्ता संघ द्वारा राजस्व न्यायालय का पूर्णत: बहिष्कार किया जा रहा है। अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजन पूर्णत: गैर राजनितिक और आम जनहित के लिए सभी समाज सेवी, जागरूक नागरिक, पत्रकार, समाजिक संगठनो पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है, आंदोलन अधिवक्ता संघ सरायपाली और बसना का संयुक्त आयोजन था।

शहर के आम नागरिकों पत्रकारगण,  आम आदमी पार्टी का भी पूर्ण सहयोग और समर्थन था। रैली में अधिवक्ता संघ सरायपाली और बसना के समस्त प्रमुख अधिवक्ता उपस्थित थे। अधिवक्ता संघ द्वारा निम्न मांग है, जिसमें अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अधिवक्ताओ पर लगाई गई झूठी एफ.आई.आर को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाये, राजस्व अधिकारियों से केवल प्रशासनिक कार्य कराया जावे, राजस्व अधिकारियो के उनके न्यायिक कार्यो को वापस लेकर जिला न्यायालय के क्षेत्राधिकार में लाया जाये, एडवोकेट एक्ट लागु किया जावे, सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारियों के ऑफिस तथा पटवारिंयों के ऑफिस में सी.सी.टीवी कैमरा लगाया जावे जिसकी मॉनिटरिंग कलेक्टर द्वारा करते हुए 24 घंटे में सार्वजनिक किया जावे, सज्ञी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्व लंबित अपराधिक शिकायतों में प्रथम सूचना पत्र तत्काल दर्ज किया जावें, प्रत्येक जिला में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो थाना की स्थापना की जाये तथा लोक सेवा केंद्र को समाप्त किया जावे। इन मांगो को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन किया। 

 


अन्य पोस्ट