महासमुन्द
सरायपाली, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली नम्रता जैन के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केजुवां, शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल सरायपाली एवं शासकीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर स्कूल सरायपाली के स्कूली छात्राओं को संजना सिनेमा हॉल सरायपाली में गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल फिल्म देखाया गया, फिल्म समाप्ति के पश्चात छात्राओं के द्वारा पदयात्रा सजना सक्सेना सिनेमा हॉल से जय स्तंभ चौक होते हुए बस स्टैड तक निकाली गई जिसमें लगभग 200 छात्राएं शामिल रही। बस स्टैंड के पास में महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी नम्रता जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना सनत महादेवा, तहसीलदार सरायपाली आदित्य कुंजाम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी, परियोजना अधिकारी श्री नारंग एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।