महासमुन्द

नामांतरण, सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, फसल, रकबा संशोधन के लिए शिविर 9 से
08-Mar-2022 3:03 PM
नामांतरण, सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, फसल, रकबा संशोधन के लिए शिविर 9 से

महासमुंद, 8 मार्च। महासमुंद विकासखंड के हाट बाजार में राजस्व के कैंप कोर्ट लगने वाला है। यह कैंप महासमुंद ब्लॉक के विभन्न गांवों में अलग-अलग तिथियों में आयोजित होगा। यहां नामांतरण, सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, फसल, रकबा संसोधन जैसे राजस्व संबंधी 20 तरह की सेवाओं संबंधी प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

एसडीएम भागवत जायसवाल ने बताया है कि कैंप कोर्ट इस माह की 9 तारीख़ से शुरू होगा, जो 31 तक चलेगा। पहला कैंप 9 को ग्राम बावनकेरा, 10 को बेलटुकरी और जोबा में, 11 को झारा में लगेगा। इसके बाद 14 को बेलसोंडा और मानपुर में, 16 को तुमगांव व नरतोरा में आयोजित होगा।

आगामी 21 मार्च को बिरकोनी में, 26 को झलप और खट्टी में कैंप कोर्ट लगाया जाएगा। वहीं 30 मार्च को बरोंडाबाजार व कछारडीह में, 31 को सिरपुर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 6 माह में नामांतरण के 1709 मामले निपटाए गए हैं। इसी प्रकार 105 बंटवारा और लंबित 180 सीमांकन प्रकरण निपटाए गए।

लोगों के भूमि रिकार्ड में आए त्रुटियों का निपटान करते हुए 127 बंदोबस्त त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निपटारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट