महासमुन्द

भंवरपुर में सूचना शिविर विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगी
05-Mar-2022 3:16 PM
भंवरपुर में सूचना शिविर विकास छायाचित्र  प्रदर्शनी लगी

महासमुंद, 5 मार्च। जिला जनसंपर्क महासमुंद द्वारा बसना जनपद पंचायत कार्यालय और भंवरपुर के हाट बाज़ार में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के अलावा उपलब्धियों से संबंधित प्रचार सामग्री का नि: शुल्क वितरण किया गया।
 


अन्य पोस्ट