महासमुन्द

बेस्ट अप कमिंग अवार्ड लेकर पहुंचे जिला बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ी
04-Mar-2022 3:35 PM
बेस्ट अप कमिंग अवार्ड लेकर पहुंचे जिला बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ी

नपाध्यक्ष ने दी बधाईयां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मार्च।
जिला बॉल बैडमिंटन संघ के 4 खिलाडिय़ों ने जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता जो 24 से 28 फरवरी तक डिंडीगल तमिलनाडु में आयोजित थी, में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भारत से आई टीम में से 5 उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को यह पुरस्कार दिया जाता है उसमे से एक पुरस्कार छत्तीसगढ़ टीम से महासमुंद निवासी मुरली सिंह राजपुरोहित को दिया गया है। इसके पूर्व 25-26 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन तमिलनाडु के लिए किया गया था।

 चयनित खिलाड़ी मुरली सिंह राजपुरोहित, पंकज चंद्राकर, लक्ष्मी चंद्राकर, दीप शिखा साहू, बालिका कोच के रूप में कनिष्का चंद्राकर व दल प्रबंधक के रूप में नरेश चंद्राकर का चयन किया गया था। सभी प्रतियोगिता से लौटे खिलाडिय़ों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, पार्षद प्रीति बादल मक्कड़, महेंद्र जैन, मुन्ना देवार, जिला खेल अधिकारी मनोज घृत लहरे, कपिल साहू, तारिणी चंद्राकर, राकेश थवाईत, मोबिन कुरैशी, रत्नेश सोनी, राजेश शर्मा, अजय राजा, सुधीर चंद्राकर, अंकित लूनिया सचिव जिला बॉल बैडमिंटन संघ, सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, मुकेश पेंदरिया, लोकेश साहू, प्रभात सेठ, गजेंद्र यादव, भूषण साहू, नीलेश पांडे, काजल सिंह, कंचन सिंह, राजेश दीवान, दुलामणी, दुर्गेश, अभिषेक अंबिलकर, शुभम, कुंदन व जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पद्दाधिकारी व सीनियर एवं जूनियर खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त की है।


अन्य पोस्ट