महासमुन्द

पहुंच विहिन सरकारी भवनों तक बनेगी सडक़ें, संसदीय सचिव के प्रयास से मिली एक करोड़ 12 लाख की मंजूरी
03-Mar-2022 8:07 PM
पहुंच विहिन सरकारी भवनों तक बनेगी सडक़ें, संसदीय सचिव के प्रयास से मिली एक करोड़ 12 लाख की मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 मार्च। मुख्यमंत्री सुगम सडक़ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 12 पहुंचविहीन सरकारी भवनों तक सडक़ का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख 84 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुगम सडक़ योजना के तहत पहुंचविहीन शासकीय भवनों तक पहुंच मार्ग के लिए लगातार मांग की जा रही थी।

जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने शासन.प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख 84 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। जिसमें 10 लाख 70 हजार की लागत से ग्राम पंचायत शेर में मुख्य मार्ग से स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, 15 लाख 68 हजार रुपए की लागत से शहर के मुख्य मार्ग से बृजराज स्कूल भवन परिसर अंदर तक सीसी कांक्रीटकरण कार्य, सात लाख 83 हजार की लागत से ग्राम पंचायत मचेवा शासकीय उचित मूल्य दुकान से परसकोल मुख्य मार्ग तक सीसी पहुंच मार्ग निर्माण, चार लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत अमावश मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला तक सीसी पहुंच मार्ग, 18 लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत कौंदकेरा में बनसिवनी पहुंच मार्ग से कौंदकेरा स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, पांच लाख 53 हजार की लागत से ग्राम पंचायत बंबूरडीह मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, पांच लाख 22 हजार की लागत से ग्राम पंचायत कोसरंगी मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण।

चार लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत सिरपुर मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, चार लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत सिनोधा मुख्य मार्ग से शासकीय भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, 12 लाख 52 हजार की लागत से ग्राम पंचायत गोपालपुर में मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण,14 लाख 35 हजार की लागत से ग्राम पंचायत बेलटुकरी मुख्य मार्ग से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण तथा आठ लाख 57 हजार की लागत से ग्राम पंचायत अचानकपुर मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन फुसेराडीह पहुंच मार्ग निर्माण की स्वीकृति शामिल हैं।


अन्य पोस्ट