महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मार्च। बागबाहरा जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा चालू खरिफ फसल वर्ष 2021-22 क्षतिपूर्ति राशि कि दर किसानों को जानकारी प्रदान किए बिना भुक्तान करना तभी सुनिश्चित किया जाए कि किस दर पर क्षतिपूर्ति राशि भुगतान किया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि बीमा कंपनी पिछले वर्ष 2020 क्षतिपूर्ति भुगतान की गड़बड़ी से किसानों के ध्यान को हटाने इस वर्ष तीन माह पूर्व हफ्ते भर से क्षतिपूर्ति राशि भुगतान करना प्रारंभ किया है। विगत वर्ष किसानों का फसल बर्बाद होने के बावजूद बीमा कंपनी सैकड़ों गांव के हजारों किसानों को आज प्रर्यंत तक क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया है आज भी किसान अपने क्षतिपूर्ति राशि पाने दर दर की ठोकरें खा रहे है।
अध्यक्ष ने बताया कि विगत दिनों बीमा से वंचित किसानों से जनपद परिसर में आवेदन लेने से पता चला कि आज भी हजारों के तदाद में किसानों को बीमा राशि भुगतान कंपनी व्दारा नहीं किया गया है। पिछले वर्ष किसानों को बीमा कंपनी व्दारा राशि भुगतान नहीं किया जा रहा था हमने आन्दोलन और अनशन करने की धमकी दी तब प्रशासन और बीमा कंपनी हरकत में आये और 31मई 2021 से भुगतान करना प्रारंभ किया था। दो वर्ष पूर्व कंपनी क्षतिपूर्ति राशि व दर की सूची बीमाकर्ता समिति व बैंक को जारी करता था समिति व बैंक द्वारा गणना कर एक क्लिक में किसानों को भुगतान कर देता था। जिससे संपूर्ण पात्र गांवए क्षतिपूर्ति की दर की जानकारी एवं वाजिब राशि किसानों को मिल जात था लेकिन पिछले दो वर्ष से बीमा कंपनी स्वयं किसानों को टुकड़ा टुकड़ा में राशि भुगतान कर रहा है और कंपनी की कृत्य ऐसा है जैसे सुखा एवं अकाल ग्रस्त किसानों को भीख में राशि दिया जा रहा है। जबकि अरबो रुपए प्रीमियम लेकर करोड़ों में क्षतिपूर्ति की भुगतान करने वाला बीमा कंपनी अकाल से दुखी किसानों के क्षतिपूर्ति की राशि को भी हड़प लेना चाहती है।
उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी वर्ष 2020-21व 2021-22में किसानों को क्षतिपूर्ति दर की सूची की जानकारी प्रदान करते हुये बीमा राशि भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। चालू वर्ष में पात्र गांव व संचित असिंचित दर की सूची पहले किसानों को प्रदान कराने के उपरांत राशि एक मुश्त किसानों को भुगतान करने की आदेश शासन प्रशासन दें। जिला प्रशासन से अनुरोध है कि वे बीमा कंपनी को आदेशित करें की वे किस दर पर क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कर रहा है कि जानकारी किसानों को देने हर गांव के सार्वजनिक स्थलों पर सूची चस्पा करें ताकि किसी गड़बड़ी पर किसान अपील कर सकें।