महासमुन्द

दो करोड़ 32 लाख से पानी टंकी निर्माण के साथ होगा पाइप-लाइन विस्तार
03-Mar-2022 4:01 PM
दो करोड़ 32 लाख से पानी टंकी निर्माण के साथ होगा पाइप-लाइन विस्तार

संसदीय सचिव ने ग्रामीणों ने की मौजूदगी में किया विकास कार्यों का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मार्च।
ग्राम पंचायत झालखम्हरिया के आश्रित ग्राम जामली व सिडगिडी तथा ग्राम पंचायत बेलटुकरी में जल जीवन मिशन के तहत दो करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से पानी टंकी निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तारीकरण कराया जाएगा। कल बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हर घर को साफ  पानी मिलने लगेगा। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विकास कार्यों की सौगात भी दी।

बुधवार को ग्राम जामली, सिरगिडी व बेलटुकरी में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, आरिन भागीरथी चंद्राकर, हेमंत डडसेना, हीरा बंजारे, सरपंच यशवंत साहू, सोनसाय निर्मलकर, केके साहू, लोकेश चंद्राकर, गजेंद्र साहू, माणिक साहू, माधव चंद्राकर मौजूद थे।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कुछ महीने में गांवों में पानी टंकी का निर्माण होने के साथ ही पाइपलाइन का विस्तार हो जाएगा। इससे ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजलए सिंचाई, सडक़, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गा पटेल, नरेश सैनिक, राम परेश सोनवानी, रतन देवदास, कीर्ति बघेल, रमेश पटेल, जगदीश साहू, मनोज ढीढी, संतोष धीवर, शंकर साहू सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

जामली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। यहां ग्रामीण अर्जुन, रोहित, उपदेश साहू, आशाराम, नामदेव साहू, दुमन सिंह चंद्राकर, हेमलाल साहू आदि ने श्री सिद्ध बाबा पहाड़ी में सीढ़ी निर्माण की मांग रखी। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।


अन्य पोस्ट