महासमुन्द

चार युवक सवार बाइक निर्माणाधीन पुलिया से जा टकराई, 1 की मौत, 3 गंभीर
26-Feb-2022 3:40 PM
चार युवक सवार बाइक निर्माणाधीन पुलिया से जा टकराई, 1 की मौत, 3 गंभीर

दो अन्य दुर्घटना में पति-पत्नी समेत में 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 फरवरी।
महासमुंद एक बाइक में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे चार युवक की बाइक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बसना पुलिस के अनुसार बसना-पदमपुर मार्ग में निर्माणाधीन पुलिया में एक बाइक चढ़ गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के नयन भोई पिता रेशम लाल भोई 20 साल, कौशिक भोई पिता बिरेन्द्र भोई 22 साल ग्राम गोड़मर्रा, अरुण बारिक पिता सुरेश बारिक 20 साल ग्राम जबलपुर और विवेक प्रधान पिता महेन्द्र प्रधान 19 साल ग्राम खुटलीडीह ओडिशा शादी समारोह में एक ही बाइक क्रमांक सीजी 06 जीबी 6233 में सवार होकर गए थे। बाइक कौशिक भोई चला रहा था। चारों शादी कार्यक्रम से बसना पदमपुर मार्ग से होते हुए वापस लौट रहे थे, तभी गुरूवार रात करीब 10 बजेग्राम परसकोल चौक के पास निर्माणाधीन पुलिया से उनकी बाइक टकरा गई। इससे चारों युवक घटना स्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस सडक़ दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची 108 की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बसना पहुंचाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने नयन भोई पिता रेशम को मृत घोषित कर दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल बाइक चालक कौशिक भोई को रायपुर रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायल अरुण कुमार बारिक एवं विवेक प्रधान का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में ही उपचार जारी है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

एक अन्य मामले में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से कल पति-पत्नी घायल हो गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ारी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामायण सिंह निर्मलकर अपनी पत्नी ओमीन बाई के साथ सीजी 06 जीएस 2884 में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम घोड़ारी के पास स्थित एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

इसी तरह तीसरे मामले में बागबाहरा थाना क्षेत्र में सामान खरीदने के बाद पैदल अपने घर जा रही एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में महिला घायल हो गई। बागबाहरा निवासी पंकजनी पांडेय उम्र 47 वर्ष बाजार से सामान खरीदकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी।


अन्य पोस्ट