महासमुन्द
महासमुंद, 26 फरवरी। अगले महीने मार्च में बोर्ड परीक्षा होते ही कक्षा पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। वर्तमान में इन कक्षाओं के बच्चों की ऑफलाइन पढ़ाई चल रही है। लेकिन बेस लाइन सर्वे परीक्षा के दौरान मिड लाइन सर्वे का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है। जिले के 43436 बच्चों का स्तर कम यानी डी और ई ग्रेड आया था, जिनका स्तर अब तक शिक्षकों के समझ से बाहर है।
डी व ई ग्रेड के बच्चों के कक्षा स्तर को उठाने के लिए शिक्षकों ने विशेष फोकस किया था। परिणाम जारी करने में विभाग लेटलतीफ ी कर रहा है। इसके चलते शिक्षक यह तय नहीं कर पा रहे कि किन बच्चों और विषयों पर अधिक ध्यान देना है। महासमुंद बीआरसी ने इसके लिए कई बार राज्य को पत्र भी लिखा है।
परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन बच्चा किस स्तर पर पढ़ाई कर रहा है।
हालांकि जिले के शिक्षक सभी बच्चों को परीक्षा की तैयारियों के हिसाब से पढ़ाई करा रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग का जो मकसद था वो पूरा होता नजर नहीं आ रहा। शिक्षकों ने बेस लाइन परीक्षा परिणाम के आधार पर मिड लाइन परीक्षा में अच्छे अंक आए, इसलिए बेहतर तैयारी कराई थी। विभाग के अनुसार जिले में पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले एक लाख 21 हजार 85 बच्चे पंजीकृत हंै। इसमें से 1 लाख 9 हजार 966 बच्चों ने बेस लाइन आंकलन की परीक्षा दी थी। 63530 बच्चों का स्तर ग्रेड यानी कक्षा स्तर पर है। वहीं 43436 बच्चों का स्तर कम यानी डी और ई ग्रेड आया था। डी व ई ग्रेड के बच्चों के कक्षा स्तर को उठाने के लिए शिक्षकों ने विशेष फोकस किया था।