महासमुन्द

हैण्डबॉल ट्रायल मैच में उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
25-Feb-2022 5:43 PM
हैण्डबॉल ट्रायल मैच में उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 फरवरी। जिला स्तरीय महिला एवं सेक्टर स्तरीय महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष की प्रतियोगिता कल मिनी स्टेडियम प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें 40 महिला व 21 पुरुष खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। खेल एवं युवक कल्याण विभाग एवं शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय तथा जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में हैण्डबॉल का आयोजन हुआ। जिसमें 40 महिला व 21 पुरुष महाविद्यालय हैंडबॉल खिलाडय़िों ने अपना पंजीयन कराया। इसके बाद दोनों ही टीम चयन के लिए ट्रायल मैच खेला गया। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

इसमें से महिला टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर विजेता एवं उपविजेता टीम को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं सभापति संदीप घोष, गोलू मदनकार सहित अतिथियों ने पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। महिला टीम से बेस्ट खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय की वसुंधरा सोनी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी रामेश्वरी निषाद रही। वही हैण्डबॉल बालक टीम से उत्कृष्ट खिलाड़ी आदित्य चंद्राकर महाविद्यालय टीम से उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान त्रिवेंद्र यादव को दिया गया।

महिला टीम में विजेता केंद्रीय विद्यालय महासमुंद एवं उपविजेता महासमुंद हैण्डबॉल क्लब रहा। निर्णायक के रूप में आशीष कुशवाहा एवं कौनन अहमद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीलमणि चंद्राकर, दिलीप लहरे, कमलेश चंद्राकर, राजेश शर्मा, कपिल पेंदरिया, टिकेश्वर साहू सहित खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक संघ के सचिव सैयद इमरान अली एवं आभार प्रगट जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने की।


अन्य पोस्ट