महासमुन्द

वल्लभाचार्य में समाजशास्त्र में संभावनाएं पर व्याख्यान
24-Feb-2022 4:05 PM
वल्लभाचार्य में समाजशास्त्र में संभावनाएं पर व्याख्यान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 फरवरी।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के समाजशास्त्र विभाग में समाजशास्त्र में संभावनाएं विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. सी एल साहू विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, सेठ फूलचंद अग्रवाल महाविद्यालय राजिम का विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र डॉक्टर जया ठाकुर ने  कहा कि समाजशास्त्र विषय पढऩे वाले विद्यार्थी अधिक व्यवहार कुशल होते हैं। वे सामाजिक समस्याओं का समाधान सरलता से कर लेते हैं।

डॉ सी एल साहू ने कहा कि समाजशास्त्र में कैरियर सुनिश्चित करने की अपार संभावनाएं हैं। समाजशास्त्र कार्य प्रणालियों को समझने में एक ठोस आधार प्रदान करता है ताकि विद्यार्थियों मैं विकसित कौशल का उपयोग विभिन्न प्रकार के कैरियर निर्माण में किया जा सके। विश्वविद्यालय में शोध कार्य और शिक्षण एक अच्छा विकल्प होता है। समाजशास्त्र के छात्रों के लिए लेखन स्वतंत्र पत्रकारिता में बहुत संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर डॉक्टर अनुसूया अग्रवाल, डॉक्टर दुर्गावती भारती, वैशाली हिरवे, सीमा रानी प्रधान, समाजशास्त्र प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन दीपा सोनकर ने किया।


अन्य पोस्ट