महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी । सिरपुर क्षेत्र के करीब 70 किसानों को इस सीजन में धान बेचने के बाद राशि नहीं मिली है। इन किसानों के खातों में बोनस की राशि भी नहीं आई है। किसान बार-बार बैंक जाकर परेशान हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।
यही कारण है कि परेशान होकर किसानों ने पार्षद निखिलकांत साहू के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। निखिलकांत का कहना है कि सिरपुर क्षेत्र के ग्राम बंदोरा, खिरसाली, अचानकपुर, जलकी के करीब 70 किसानों के खातों में धान बेचने के दो महीने बाद भी राशि नहीं आई है। इसके चलते किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। सौंपे गए। ज्ञापन के किसानों की सूची भी है। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि वे कई बार बैंक जा चुके हैं, लेकिन राशि नहीं है कह दिया जाता है। ऐसे में अब वे आंदोलन करेगे ।