महासमुन्द

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं से कहा जा रहा-एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाएं, सरकारी बैंक से काम नहीं चलेगा
22-Feb-2022 6:55 PM
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं से कहा जा रहा-एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाएं, सरकारी बैंक से काम नहीं चलेगा

इक्के-दुुक्के को छोडक़र सभी सरकारी बैंक में ही लेन-देन चाहती हैं

आरोप-निजी बैंक अधिकारियों के कार्यालय और निवास में कोई भौतिक सुविधा के सामान अथवा नगद राशि दी जाती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 फरवरी। बहुत दिनों से शहर में चर्चा है कि महासमुंद में विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों को जारी करोड़ों की राशि निजी बैंकों के काम आ रही हैं। आरोप यह भी है कि इसके एवज में निजी बैंक अधिकारियों के कार्यालय और निवास में कोई भौतिक सुविधा के सामान अथवा नगद राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ ने इस पर खोजबीन की तो पता चला कि वास्तव में करोड़ों की राशि शहर के निजी बैंकों में जमा है। इसका ब्याज और बड़ा गिफ्ट अधिकारियों के हिस्से मेें आता है। आज इस खबर का यह पहला किस्त है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ंमें खाता खोलने का दबाव है। नाम न छापने की गुजारिश के साथ कल छत्तीसगढ़ से शहर की 20 महिलाओं ने लिखित में जानकारी दी है कि इनका वेतन सिर्फ इसलिए रोक दिया गया है कि उनका खाता शासकीय बैंक में है। पिछले महीने से विभाग के अफसर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाएं।

जिले के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है-सरकारी बैंक में सुुचारू रूप से कई सालों से लेन-देन हुआ है। अब बिना कोई कारण बताए दबाव बनाया जा रहा है कि निजी बैंक में खाता खुलवाना है। इक्के दुक्के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को छोड़ सभी का कहना है कि निजी बैंक पता नहीं पैसा हजम कर कब बंद हो जाए। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मुताबिक उन्हें लिखित में विभाग से कोई जानकारी मिली है बल्कि अधिकारी स्तर के लोग बात करके एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने का दबाव बना रहे हैं।

महिलाओं का कहना है कि आंगनबाड़ी छोडक़र बैंक में रुपए जमा करके खाता खुलवाने जाना होगा। हो सकता है कि बैंक मुफ्त में जीरो बैैलेंस पर उनका खाता भी खोल दे लेकिन उनका पैसा बैंक में सुरक्षित रहने की कोई गारंटी नहीं है। जबकि सरकारी बैंक में पैसा सुरक्षित रहने की गारंटी है। इनका कहना है कि सरकार के अधिकारी कर्मचारी अपनी मोटी तनख्वाह के अलावा अन्य मदों पर आनेवाली राशि निजी बैंकों में जमा करते हैं और कहते हैं कि सरकारी बैंक बंद न हो। उनके कामकाज से सरकारी बैैंकों का अस्तित्व खत्म हो रहा है। इस मामले में विभाग के आला अफसर समीर पांडेय से तीन दिनों तक लगातार कोशिश के बाावजूद बात नहीं हो पाई। छत्तीसगढ़ ने समीर पांडेय के मोबाइल नंबर 8602182811 पर रविवार दोपहर से आज सुबह तक कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन अफसर ने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा। अत: हर बार फोन से यही सुनाई देते रहा कि आप जिस व्यक्ति से बात करना चाहते हैं, उसने आपका फोन रिसीव नहीं किया है। 


अन्य पोस्ट