महासमुन्द

टीबी रोग में कमी लाने के लिए जिला महासमुंद कांस्य पदक के लिए नामांकित
22-Feb-2022 6:54 PM
टीबी रोग में कमी लाने के लिए जिला महासमुंद कांस्य पदक के लिए नामांकित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 फरवरी। परिवार कल्याण मंत्रालय भारत शासन द्वारा टीबी रोग में कमी लाने के चलते राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला महासमुंद को सब नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2020 में कांस्य पदक के लिए नामांकित किया गया है। टीबी उन्मूलन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक टीबी की जांच में 20 प्रतिशत मरीजों में सुधार के चलते महासमुंद जिले को नामांकित किया गया है।

विगत दिनों कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके मण्डपे एवं जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में सब नेशनल सर्टिफिकेशन कांस्य पदक सर्वे कार्य को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। महासमुंद जिले के सभी विकासखण्डों में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सब नेशनल सर्टिफिकेशन कांस्य पदक सर्वे का कार्य किया गया। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने बताया की टीबी नियंत्रण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए महासमुंद जिले को नामांकित किया गया है। इसके लिए सेंट्रल टीबी् डिवीजन के सदस्यों की टीम महासमुंद जिले में टीबी कार्यक्रम की उपलब्धियों का आंकलन करेगी।


अन्य पोस्ट