महासमुन्द
डहरिया को पालिका उपाध्यक्ष ने बताई समस्याएं
22-Feb-2022 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,22 फरवरी । विगत दिनों निजी प्रवास पर ग्राम सिरपुर आए नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया से पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने मिलकर नगर की अनेक समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया व त्वरित निराकरण की मांग की। श्री चंद्राकर ने महासमुंद नगर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए मल्टी लेवल पार्किग भवन, नयापारा में सर्व सुविधायुक्त बाजार निर्माण, शहर में आक्सीजन जोन के लिए राशि प्रावधान करने, स्थानीय शास्त्री चौक से लेकर विठोबा टाकीज चौक मार्ग का चौड़ीकरण, नेहरू चौक से गांधी चौक तक मार्ग चौड़ीकरण व संत घासीदास के नाम से नामकरण आदि अनेक विषयों पर मांग पत्र सौंपकर अविलंब स्वीकृति की मांग की।
मंत्री श्री डहरिया जी ने श्री चंद्राकर को निर्माण कार्यो की लागत सूची लेकर शीघ्र राजधानी रायपुर आने को कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे