महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22 फरवरी । महासमुंद नयापारा स्थित वार्ड क्रमांक 7 में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने वार्ड पार्षद की मौजूदगी में कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। नयापारा के नागरिकों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने सडक़ निर्माण कार्य को 1.38 लाख की लागत से निर्माण करने की स्वीकृति दी हैै।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण बहुत से काम अटके हुए हैं। धीरे धीरे उन कार्यों को गति दिया जा रहा है। वार्डों में में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा नागरिकों की मांग पहली प्राथमिकता है। उनके काम को पूरा करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सभापति एवं पार्षद संदीप घोष, रिंकू चंद्राकर, मीना वर्मा, कमला बरिहा, मुन्ना देवार, राहुल चंद्राकर, गोलू मदनकार, चोवाराम चंद्राकर, पूर्व पार्षद दिनेश बेहरा, बदूद भाई, तरूण सेन, दौलत यादव, महेन्द्र सिक्का आदि उपस्थित थे।