महासमुन्द

नाबालिग ने घर छोड़ा
21-Feb-2022 4:31 PM
नाबालिग ने घर छोड़ा

महासमुंद, 21 फरवरी । जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा में रहने वाला 14 वर्षीय बालक अपने घर से कहीं चला गया है। नाबालिग ने पिता का एटीएम कार्ड तोड़ दिया था जिसे लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। कहा जा रहा है कि इसी से नाराज होकर नाबालिग परसों शनिवार की सुबह घर से कहीं चला गया। पुलिस और परिजन उसकी खोजबीन में लगे हैं।


अन्य पोस्ट