महासमुन्द
जैदपुर विस में विनोद ने संभाली कमान, तनुज को जिताने का दिलाया संकल्प
20-Feb-2022 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 फरवरी । उत्तरप्रदेश में चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर लगातार उत्तरप्रदेश के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मसौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नासीरनगर, चंदनपुरा, रामनागरा, धरौली में बैठक लेकर प्रतिज्ञा पत्र में की गई घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताने का संकल्प भी दिलाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे