महासमुन्द
कोतवाली घेरने के दौरान टीआई का वादा है कि मामला दर्ज करेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 फरवरी। सहारा निवेशकों के साथ कोतवाली घेरते हुए डा. विमल चोपड़ा ने कहा है कि थानेदार का वादा है कि आज 10 तारीख शनिवार को सहारा प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर लेंगे और यदि आज वे अपनी बातों से मुकरते हैं और मामला दर्ज नहीं होता है तो हमने भी निर्णय लिया है कि ठीक एक सप्ताह के बाद 25 फरवरी को गरीब, मजदूर निवेशक प्रतिदिन थाने नहीं आ सकते। उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके घर के हालात दयनीय है।
यदि 19 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती है निवेशकों के द्वारा अंतिम निर्णय लिया जा रहा है कि एक सप्ताह के बाद 25 फरवरी को सहारा इंडिया के हजारों निवशक नदी मोड़ घोड़ारी के एनएच 53 में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा है कि परिपक्वता अवधि पूरी होने के डेढ़ साल बाद भी जमा राशि नहीं लौटाने पर सहारा में निवेश करने वालों लोगों में आक्रोश है।
मालूम हो कि शुक्रवार को सहारा को आपरेटिव सोसाइटी के अभिकर्ता, निवेशक, सहारा प्रमुख क्षेत्रीय अधिकारी सहित जिम्मेदारों पर एफआईआर कर्ज कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली का घेराव किया गया। यहां से सहारा प्रमुखों पर एफआईआर की मांग दोहराई गई। इनका कहना है कि पुलिस प्रशासन के साथ शासन-प्रशासन से भी सहारा इंडिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए निवेशक लगातार थाने पहुंचते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा किसी न किसी प्रकार से बहाना बनाकर कार्रवाई से बचती रही है।
आंदोलनकारियों की मानें तो इस बार यह अंतिम निर्णय के इंतजार में कोतवाली थाने का घेराव किया गया। जहां पर टीआई की अनुपस्थिति में डा. विमल चोपड़ा ने प्रभारी वीके शर्मा से चर्चा की। पश्चात अनुपस्थित टीआई से डा.चोपड़ा ने फ ोन पर बताया कि सहारा इंडिया के निवेशकों द्वारा बहुत समय से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जा रही है। परंतु पुलिस प्रशासन को कार्रवाई नहीं करती है। जबकि निवेशकों द्वारा कंपनी का नाम पता स्पष्ट रूप से दिया जा चुका है।
चर्चा के दौरान टीआई ने आश्वासन देते हुए कहा कि पदाधिकारी के साथ चर्चा कर 19 फरवरी रविवार की शाम तक सहारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस पर डा. चोपड़ा ने कहा कि गरीब, मजदूर निवेशक प्रतिदिन थाने नहीं आ सकते। उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके घर के हालात दयनीय है। यदि 19 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती है निवेशकों के द्वारा अंतिम निर्णय लिया जा रहा है कि एक सप्ताह के बाद 25 फरवरी को सहारा इंडिया के निवेशकों, जिसमें महासमुंद एवं रायपुर जिले के हजारों गरीब मजदूर शामिल होकर के नदी मोड़ घोड़ारी के एनएच 53 में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे।


