महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में संचालित व्यावसायिक कोर्स टेलिकाम में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा व्यावसायिक शिक्षक विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संस्था प्रमुख एसएल पाटकर के मुख्य आतिथ्य में टेलिकाम कोर्स विद्यार्थियों के बीच अंतर कक्षा माडल, प्रजेंटेशन व पोर्टफोलियो निमार्ण प्रतियोगिता आयोजित हुई। माडल का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
सेटेलाइट कम्यूनिकेशन, सेजर सेक्यूरिटी सिस्टम, स्टील लाइट, मोबाइल टावर, कम्यूनिकेशन सिस्टम आदि का चार्ट प्रस्तुतिकरण संचार के साधन, व्यावसायिक विषय वर्तमान में उपयोगिता, मोबाइल, कम्प्यूटर, सेलफ ोन, स्मार्ट फोन व्यावसायिक विषय से स्वरोजगार की प्राप्ति, आपटिकल फाइबर केबल का कार्य, कम्प्यूटर के भाग, संचार के तरीके, कम्यूनिकेशन सिस्टम, सुरक्षा उपकरण एवं आनलाइन व्यावसाय से लाभ एवं हानि, संचार से होने वाले अनेक लाभ के साथ सुरक्षा के उपाय आदि का चार्टए माडल व पोर्टफोलियो के माध्यम से प्रदर्शन कर बचचों ने अपने अभिव्यक्ति को प्रदर्शित किए।
प्रदर्शन के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जिसमें संस्था प्रमुख एसएल पाटकर ने कहा कि सभी बच्चों की प्रस्तुस्तीकरण बहुत बेहतर रहा। इससे बच्चों के वाक शैली में निखार आता है। तुलेंद्र सागर ने कहा कि बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित करने से प्रतिद्वद्विता कर उनमें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित होते हैं और कुछ नए करने के लिए प्रेरित होतें हैं। किरण पटेल ने पोर्टफोलियो का शाब्दिक अर्थ को बताया कि पोर्टफोलियो जो है फाइल है जिसमें प्रत्येक विषय सामग्री को व्यवस्थित रखने का तरीका है।


