महासमुन्द

चोरी की वारदातें बढ़ीं, आप ने कोतवाली में दी शिकायत
18-Feb-2022 3:21 PM
चोरी की वारदातें बढ़ीं, आप ने कोतवाली में दी शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 फरवरी ।
आम आदमी पार्टी महासमुंद के विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महासमुंद शहर में हो रहे चोरियों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि शहर में पुलिस प्रशासन के कमजोर कदम के चलते चोरियों का वारदात लगातार जारी है। हैरानी की बात है कि जैन मंदिर, हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले चोर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से परे है।

महासमुंद की हृदय स्थल कहे जाने वाले बी टी आई रोड, बिजली ऑफिस से लगे कालोनी के घरों में लगातार कुछ दिनों से छोटी छोटी वस्तुओं जैसे सायकल, पेट्रोल इत्यादि की चोरी की वारदात बढ़ी हुई है। लोग छोटी वस्तु होने की वजह से रिपोर्ट नहीं लिखा रहे हैं। इसके अलावा कॉलोनी से लगे ग्राउंड, कौशिक कालोनी से लगे खाली प्लाटो में शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी कारणों को दर्शाते हुए आम आदमी पार्टी महासमुंद के प्रभारी संजय यादव ने महासमुंद सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे ने मुहल्ले में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने एवं शराबियों पर कार्यवाही की बात कही है।


अन्य पोस्ट