महासमुन्द

श्यामाचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि
17-Feb-2022 4:46 PM
श्यामाचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि

महासमुंद, 17 फरवरी । विभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद पंडित श्यामाचरण शुक्ल के 14 फरवरी 2022 को पुण्यतिथि अवसर पर महासमुंद के गांधी कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि दी।
स्व. श्यामाचरण शुक्ला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कांग्रेसजनों ने विचार संगोष्ठी के माध्यम से उनके कार्यों को बताया।

शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पार्षद अमन चंद्राकर, एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, राजा सोनी उपाध्यक्ष, नितेन्द्र बेनर्जी, वरिष्ठ कांग्रेसी गिरजा शंकर चंद्राकर, मनोहर ठाकुर, लखन चंद्राकर पूर्व पार्षद लीलू साहू, आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट