महासमुन्द

दो करोड़ की लागत से होगा नहर लाइनिंग संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन
16-Feb-2022 6:31 PM
 दो करोड़ की लागत से होगा नहर लाइनिंग संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16 फरवरी। कोडार जलाशय के परसाडीह वितरक नहर और पासीद जलाशय की नहरों में दो करोड़ की लागत से लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। कल मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने नहर लाइनिंग कार्य का शुभांरभ किया।

कल कोडार जलाशय के परसाडीह वितरक नहर और पासीद जलाशय की नहरों में लाइनिंग कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, अरुण चंद्राकर, थनवार यादव, राधेश्याम ध्रुव, लालाराम निषाद, जयंती पटेल, रमेश चौधरी, गजाधर निषाद, माणिक साहू, गजेंद्र साहू, जयप्रकाश यादव मौजूद थे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में रही है। लगातार इस दिशा में प्रयास करने के साथ ही शासन.प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया जाता रहा है। नतीजतन तीन साल के उनके कार्यकाल में अब तक 80 फीसदी से अधिक नहरों का लाइनिंग कार्य का काम हो गया है। उन्होंने कहा कि परसाडीह वितरक नहर में लाइनिंग कार्य पूरा होने से कौंवाझर, पिरदा, मालीडीह, गुडरूडीह व परसाडीह के करीब एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इसी तरह पासीद जलाशय की नहरों में लाइनिंग कार्य पूरा होने से न केवल सिंचाई सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि अनावश्यक पानी रिसाव भी रूकेगा। टेल एरिया तक सुगमतापूर्वक सिंचाई सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट