महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 फरवरी। अलग-अलग सडक़ हादसे में कल दो लोगों की मौत हुई है। दूसरे हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 जगदीशपुर बसना ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन के चालक ने स्कूटी सवार को ठोकर टक्कर मार दी। इससे वन विभाग में कार्यरत डेली वेजेस के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम गौरिया थाना सांकरा निवासी सदानंद प्रधान वन विभाग में डेली वेजेस पर कार्यरत है। 14 फरवरी को रात ड्यूटी कर अपने स्कूटी से घर ग्राम गौरिया जा रहा था। जगदीशपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
इसी तरह कार की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना बागबाहरा एनएच 353 मेन रोड अरिहंत राईस मिल और हिमांशु पेट्रोल पंप के मध्य की बताई जा रही है। शांति नगर वार्ड क्रमांक 3 बागबाहरा निवासी बलराम ठाकुर पिता तारांचद ठाकुर 25 साल की सडक़ हादसे में मौत हो गई है। मृतक अरिहंत राइस मिल में काम करता था। 13 फरवरी को राइस मिल से काम करके निकल रहा था। मृतक बाइक परसवार था। जैसे ही वह मिल से निकलकर सडक़ पर आया, ओडिशा की ओर से आ रही कार चालक ने मृतक की बाइक को टक्कर मार दी। इससे मृतक को गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी बागबाहरा ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


