महासमुन्द

पुलिस को देखकर शराब से लदा वाहन छोडक़र भागा आरोपी
15-Feb-2022 3:24 PM
पुलिस को देखकर शराब से लदा वाहन छोडक़र भागा आरोपी

सरायपाली, 15 फरवरी ।  बलौदा चौकी के थाना प्रभारी नसीमुद्दीन के द्वारा अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बलौदा चौकी के अंतर्गत ग्राम कोटद्वारी से गेर्रा पहुँच मार्ग में अवैध महुआ शराब की तस्करी की सूचना पर पहुँचे पुलिस को देख कर शराब से लदा वाहन छोडक़र आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।

पुलिस द्वारा शराब से भरे वाहन को जब्त किया गया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार छिबर्रा टेमरी की ओर बलौदा पुलिस की टीम रवाना हुई थी। वापसी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में भारी मात्रा में बिक्री के लिए महुआ शराब गेर्रा की ओर ले जा रहा है।  तत्काल साइबर सेल व पुलिस की टीम उक्त मार्ग पर पहुंची, जहां पुलिस को देखकर मोटरसायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 06 जीएच 8976 का चालक वाहन को छोडक़र पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
पुलिस को केवल वाहन और शराब हाथ लगी। मोटरसायकल मेें एक प्लास्टिक बोरी के भीतर 8 नग प्लास्टिक झिल्ली में रखे 40 लीटर महुआ शराब पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त किया है।


अन्य पोस्ट